Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsVillagers Demand Road Repair as Mud and Water Create Inconvenience in Purwava
कीचड़ भरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश

कीचड़ भरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश

संक्षेप:

Hardoi News - कीचड़ भरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश फोटो 22 ग्राम पुरवावा जाने वाली मुख्य

Nov 13, 2025 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

मल्लावां। विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पुरवावा के पीछे से होकर जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से कीचड़ और गंदे पानी से भरा रहता है। खराब सड़क के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पुरवावा निवासी कुदरत कश्यप, मास्टर हरिशंकर, बाराती और सुशील के घर के पास से गुजरने वाली यह सड़क हमेशा कीचड़ से लथपथ रहती है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। बरसात के दिनों में तो यह मार्ग तालाब जैसा नजर आता है। कई बार घरों में भी पानी घुस जाता है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों का कहना है कि पुरवावा-बांसा संपर्क मार्ग का लगभग 500 मीटर हिस्सा बेहद जर्जर हो चुका है। कीचड़ से होकर रोज़ गुजरना मजबूरी बन गया है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को सीसी सड़क के रूप में बनवाने की मांग की है। ताकि पानी न भरे और आवागमन सुचारू रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह पटेल ने कहा कि यह मार्ग स्कूल और कई घरों को जोड़ता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं। प्रशासन को जनहित में तत्काल सड़क का निर्माण कराना चाहिए।