
29 जनवरी को शहीद स्थल से तहसील सवाजपुर तक होगा शांतिपूर्ण आंदोलन
Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। तहसील सवाजपुर क्षेत्र की ग्राम/न्याय पंचायत अलीगंज ननखेरिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबित मूलभूत जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को
हरदोई। तहसील सवाजपुर क्षेत्र की ग्राम/न्याय पंचायत अलीगंज ननखेरिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रशासन को शांतिपूर्ण संवैधानिक पैदल मार्च की पूर्व सूचना दी है। आरोप है कि बार-बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दिनेश सिंह तोमर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संयोजक धर्म जागरण ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एम्बुलेंस की व्यवस्था और राजस्व गांव एवं न्याय पंचायत होने के बावजूद खाद-बीज का कोई सरकारी गोदाम भवन नहीं है। रामगंगा नदी के कटान से गांव का बड़ा भूभाग प्रभावित है।
चकबंदी अथवा बंदोबस्त कराए जाने की मांग पूरी नहीं हुई है। रामगंगा नदी के दोनों तटों पर बसे लगभग 18 से 20 गांवों के लिए किसी भी प्रकार का स्थायी आवागमन मार्ग न होने से खेती-बाड़ी और फसलों की रखवाली प्रभावित हो रही है। शहीद पी.टी.आर. अवधेश सिंह (सिक्स पैरा रेजीमेंट) के शहीद स्थल तक न तो सड़क है और न ही प्रकाश व्यवस्था। शहीद स्मारक का सुंदरीकरण भी नहीं किया गया है। 11 जुलाई 2025 को जिला कार्यालय, 9 सितंबर को तहसील सवायजपुर में मुख्य विकास अधिकारी, 4 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस और 29 दिसंबर को उप जिलाधिकारी सवाजपुर को लिखित रूप से समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




