घरेरा नदी पर पुल न बनने से ग्रामीणों में रोष, ‘पुल नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान
Hardoi News - सरकार के विकास के दावों के बावजूद, बेनीगंज के ग्रामीण चठिया मजरा ढपरापुर में पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। बरसात में घरेरा नदी का पानी बढ़ने से आवागमन बाधित होता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 'पुल नहीं तो वोट नहीं'। सांसद और विधायक से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बेनीगंज। सरकार भले ही कागजों पर विकास के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विकासखंड अहिरोरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चठिया मजरा ढपरापुर के बाहर बहने वाली घरेरा नदी पर आजादी के बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ढपरापुर, शोभेपुरवा, पत्तीपुर, चठिया, बांनेकुइया, चहलैहिया, रघुनाथपुर, सुनौवा, जलालपुर व पत्तीपुर डीह समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को एकजुट होकर पुल निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि “पुल नहीं तो वोट नहीं”।ग्रामीणों
का कहना है कि बरसात के समय घरेरा नदी में पानी बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह मार्ग ढपरापुर से सीधे प्रतापनगर-सीतापुर रोड को जोड़ता है, जिसकी दूरी महज 1 से 2 किलोमीटर है, लेकिन पुल न होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


