वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, परिसर बना छावनी

May 06, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई। मुठभेड़ में मारे गए आरोपित मैनूर का गुरुवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा भरने के

वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, परिसर बना छावनी

हरदोई। मुठभेड़ में मारे गए आरोपित मैनूर का गुरुवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में हुई। पोस्टमार्टम से पहले आरोपित के शव का एक्स-रे कराया गया। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने परीक्षण किया। करीब 45 मिनट चली इस प्रक्रिया में उसके सीने में दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई। दोनों गोलियां आर-पार हो गई थीं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस एक व्यक्ति को लेकर पहुंची। उसे मृत अवस्था में लाया गया था। जांच के दौरान उसके सीने पर गोली लगने जैसे घाव दिखाई दिए, जिससे मुठभेड़ की पुष्टि होती है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।