बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Hardoi News - हरदोई में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में लव जिहाद, महिलाओं के शोषण, अवैध कब्जों और संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया।
हरदोई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और अवैध गतिविधियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने और आंतरिक सुरक्षा के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां उभर रही हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ घटनाएं समाज में असंतोष और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। ज्ञापन में कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कथित लव जिहाद, महिलाओं के शोषण, अवैध कब्जे तथा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों जैसे मामलों का उल्लेख किया गया।
साथ ही इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग रखी कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जाए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून लागू किए जाएं। जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई। इस दौरान बजरंग दल के जिला सहसंयोजक प्रशांत सिंह, विहिप के जिला विशेष संपर्क प्रमुख नागेंद्र, जिला उपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी, नगर अध्यक्ष सचिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


