बाजार में गिरे सब्जियों के दाम, किसानों को झटका
Hardoi News - हरदोई में खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी आई है, लेकिन सब्जियों के दाम में गिरावट देखी गई है। एक महीने में सब्जियों के दाम 20 से 25% तक घट गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है। हालांकि, किसानों को इस गिरावट से नुकसान हुआ है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि दाम तेजी से घट रहे हैं।

हरदोई, संवाददाता। वैसे बाजारों में सभी खाद्य वस्तुओं के दाम एक महीने में तेजी से बड़े हैं। लेकिन सब्जी बाजार इसके विपरीत चल पड़ा है। एक महीने में लगभग सभी सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। इस गिरावट का असर भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सब्जियों के दाम कम होने से किसानों को झटका लगा है। वहीं उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है। करीब 1 महीने पहले जो सब्जियां आसमान छुआ करती थी उनके दामों में 20 से 25% की गिरावट आई है । मामले पर सब्जी विक्रेता राम सच्चे और राधेश्याम का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दाम तेजी से घटे हैं ।
वहीं कुछ ही सब्जियों के दाम स्थिर भी बताए गए हैं। महिला अर्चना राजपूत और जागृति का कहना है की सब्जियों के दाम कम होने से रसोई का बजट बैलेंस हुआ है । क्योंकि मसाले और दालों के दाम जहां बढ़े हैं ,तेल का दाम भी बड़ा है । वही सब्जियों में राहत मिली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


