Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsUttar Pradesh Women Commission Chairperson Addresses Night Gate Closure at Medical College
सरकारी अस्पतालों के रात में गेट बन्द न करें

सरकारी अस्पतालों के रात में गेट बन्द न करें

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने मेडिकल कालेज के रात में बंद गेट और मरीजों की उपचार में समस्या पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों के गेट रात में बंद नहीं होने चाहिए और 24 घंटे गार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए। जनसुनवाई में 17 मामले भी सामने आए।

Jan 07, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान को मेडिकल कालेज का गेट रात में बन्द होने एवं मरीजों को उपचार न मिलने की शिकायत मिली। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि मेडिकल कालेज एवं अन्य सरकारी अस्पतालों के रात्रि में भी गेट बन्द नहीं किये जायें। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित चिकित्सा अधिकारी 24 घंट के लिए गार्ड की व्यवस्था करायी जाये। बुधवार को आयोग कीअध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, अल्पसंख्यक, उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन, मातृ शिशु एवं पारिवार कल्याण विभाग में चल रही महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी की। महिला उत्पीड़न के वादों में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। जनसुनवाई में 17 मामले सामने आए बैठक के बाद अध्यक्ष ने महिला जनसुनवाई की। इसमें 17 शिकायते प्राप्त हुई। इनके निस्तारण हेतु पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर आयोग की सदस्य एकता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहें। जिला अस्पताल में अन्न प्रासन कराने पहुंचीं जिला महिला अस्पताल में अध्यक्ष ने अन्न प्रासन कार्यक्रम में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं को हल्की टोकरी, चुनरी उढ़ाई। 23 गर्भवती महिलाएं व पांच बच्चों का अन्न प्रासन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. जेबी गोगोई, सीएमएस डा. सुबोध कुमार, जिला अस्पताल सीएमएस डा. चंद्रप्रकाश, चीफ फार्मासिस्ट विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।