आज से “शिक्षकों की पाती” के नाम से ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया
Hardoi News - फोटो 10 प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चाहरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद की बैठक में जिले के वि

हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद की बैठक में जिले के विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षकों की समस्याओं और आगामी आंदोलनों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र ने बताया कि शिक्षकों की यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर की है, इसलिए इसे जनपद, प्रदेश और देश स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले लड़ा जाएगा। पहले चरण में नौ मार्च से 15 मार्च तक “शिक्षकों की पाती” के नाम से ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को पत्र और ईमेल भेजे जाएंगे।
सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही बीएसए को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित, उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र शुक्ला, कमल किशोर कोहली, राघवेंद्र शर्मा सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


