6 करोड़ 27 लाख का डोडा इंसीनरेटर से कराया निस्तारित

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 4183.104 किलोग्राम अवैध डोडा का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में हुई। इसकी अनुमानित कीमत 6.27 करोड़ रुपये है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

6 करोड़ 27 लाख का डोडा इंसीनरेटर से कराया निस्तारित

सण्डीला (हरदोई), संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के अंतर्गत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थ डोडा का विनिष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में संपन्न हुई। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में ड्रग डिस्पोजल कमेटी गठित की गई। इस कमेटी ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना बिलग्राम व थाना कोतवाली देहात के दर्ज मुकदमा में बरामद कुल 4183.104 किलोग्राम अवैध डोडा (पोस्त) को नष्ट किया गया।

इसकी अनुमानित कीमत करीब 6.27 करोड़ रुपये बताई गई है। जब्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण (निस्तारण) थाना संडीला क्षेत्र स्थित एवी बायो मेडिकल वेस्ट सर्विस के इन्सिनरेटर के माध्यम से किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।