
लम्बित मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार
संक्षेप: Hardoi News - फोटो: तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन हरदोई, संवाददाता।वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति दूर कराने, मंडल स्तरीय स्थानांतरण, मोटरसाइकिल भत्ता, पदोन्नति सहित कई अन्य लम्बित मांगों...
फोटो: तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन हरदोई, संवाददाता। वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति दूर कराने, मंडल स्तरीय स्थानांतरण, मोटरसाइकिल भत्ता, पदोन्नति सहित कई अन्य लम्बित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। तहसील सदर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शाहाबाद, बिलग्राम, सवायजपुर और संडीला तहसील के लेखपाल शामिल रहे। धरने के दौरान लेखपालों ने कहा कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक कदम न उठाए जाने से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। पदोन्नति न होना, वेतन संरचना में विसंगतियां, बढ़ती जिम्मेदारियों के अनुरूप मोटरसाइकिल भत्ता न दिया जाना और स्थानांतरण नीति का लागू न होना सबसे बड़ी समस्याएं हैं।

विरोध जताते हुए लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में हुए धरने में तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला पदाधिकारी अभिषेक राज, संदीप शुक्ला, वीरेश राजपूत, तहसील पदाधिकारी आकाश श्रीवास्तव, आकाश गिरी, शिवेंद्र वर्मा, अशोक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व उपाध्यक्ष सर्वेश राजवंशी, पूर्व तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, राजीव लोचन पंत, आलोक त्रिपाठी, श्रवण कुमार बघेल, सुभाष और विनय किशोर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




