Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsUttar Pradesh Lekhpal Union Raises Issues with Administration
लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग

लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में उप्र लेखपाल संघ ने प्रशासनिक और कार्यगत समस्याओं पर चर्चा कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने निजी व्यक्तियों से कार्य कराने को शासनादेश का उल्लंघन बताया और निलंबित लेखपालों को बहाल करने की मांग की। इसके अलावा, विभिन्न समस्याओं जैसे शौचालय की अनुपलब्धता और कार्यभार में वृद्धि पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

Jan 03, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। उप्र लेखपाल संघ ने प्रशासनिक व कार्यगत समस्याओं पर चर्चा कर उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम से सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। लेखपालों ने तहसील व न्यायालयों में निजी व्यक्तियों से कार्य कराए जाने को शासनादेश का उल्लंघन बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। ज्ञापन में निलंबित लेखपाल गुंजन दीक्षित व संगीत वाजपेयी को शीघ्र बहाल करने तथा पराली प्रकरण में लेखपाल अनिल कुमार पर चल रही विभागीय कार्रवाई समाप्त करने की मांग की गई। संघ ने तर्क दिया कि अन्य तहसीलों में ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाध्यक्ष ने लेखपालों को विभिन्न पटलो से संबद्ध किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे शासनादेश के विपरीत बताया गया। संघ ने कहा कि एक लेखपाल पर पहले से ही दो-तीन क्षेत्रों का कार्यभार है, ऐसे में अतिरिक्त पटल कार्य अनुचित है। घरौनी गैप की समस्या, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र समय से उपलब्ध न कराए जाने, महिला लेखपालों के लिए शौचालय की अनुपलब्धता तथा सुपरवाइजर ड्यूटी दूरस्थ परगनों में लगाए जाने से हो रही परेशानियों को भी प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन देने में तहसील मंत्री शैलेंद्र कुमार व अध्यक्ष अशोक कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी रहे।