नकल विहीन कराएंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा
नकल विहीन कराएंगे लेखपाल भर्ती परीक्षानकल विहीन कराएंगे लेखपाल भर्ती परीक्षानकल विहीन कराएंगे लेखपाल भर्ती परीक्षानकल विहीन कराएंगे लेखपाल भर्ती प

हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को होगी। इसे नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक हुई। आयोग के सदस्य सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो प्रश्न-पत्र के पैकेट खोलने से लेकर पूरी परीक्षा अपनी देख-रेख में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे।
समस्त केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को निर्विघ्नन संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के लिए पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी रहेगी। प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और संचरण के लिए हर स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जनपद के मुख्य बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क (सहायता काउंटर) बनाए जाएं। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जाए। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम, आवश्यक दवाइयां और ओआरएस घोल की व्यवस्था रखने तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को परीक्षा केंद्रों में लाइट, पानी और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


