Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsUttar Pradesh Government to Establish Digital Libraries in Villages for Education Enhancement
ग्राम लाइब्रेरी में स्थानीय लेखकों व साहित्यकारों की भी रहेंगी पुस्तकें

ग्राम लाइब्रेरी में स्थानीय लेखकों व साहित्यकारों की भी रहेंगी पुस्तकें

संक्षेप:

Hardoi News - जनपद की 217 ग्राम पंचायतों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, बच्चों और युवाओं को मिलेगा ज्ञान का नया माध्यमहरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों मे

Nov 02, 2025 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और पठन-पाठन की संस्कृति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अब गांव-गांव डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) खोलने जा रही है। इस पहल के तहत हरदोई जिले की 217 ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भंडार उपलब्ध होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया ग्राम लाइब्रेरी में स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों और शहीदों की जीवनी के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, महिलाओं तथा बाल पाठकों के लिए भी उपयोगी पुस्तकें शामिल की जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन पुस्तकालयों में छात्रोपयोगी, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ-साथ स्थानीय लेखकों और साहित्यकारों की रचनाएं भी रखी जाएंगी। इससे स्थानीय इतिहास, संस्कृति और भाषा को नई पहचान मिलेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत को पुस्तकों की खरीद के लिए 90 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी, जिससे चयनित प्रकाशकों से पुस्तकें क्रय की जाएंगी। जनपद स्तर पर गठित समिति के निर्णय के अनुसार पुस्तक प्रकाशक और विक्रेता अपने प्रस्ताव 13 नवंबर तक निर्धारित प्रारूप में कार्यालय में उपस्थित होकर या विभाग की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं। प्रस्तावों के आधार पर समिति शासन की प्रक्रिया के अनुसार पुस्तकों का चयन करेगी। चयनित पुस्तकों को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाएगा। बताया यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण समाज में स्थानीय साहित्य, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को भी नई दिशा प्रदान करेगी।