मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का मिला लक्ष्य, इस वर्ष 2900 युवा शुरू करेंगे अपना उद्यम

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 2900 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देने का लक्ष्य तय किया है। 18 से 40 वर्ष के युवा 5 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। समय पर भुगतान करने पर उन्हें 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त ऋण भी मिल सकता है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का मिला लक्ष्य, इस वर्ष 2900 युवा शुरू करेंगे अपना उद्यम

हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजना के अंतर्गत जनपद के 2900 युवाओं को ब्याज मुक्त पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया युवा स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें बैंक प्रेषित किया जाएगा। योजना के तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवाओं को पहले चरण में अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है।

इस ऋण पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता, जिससे युवाओं पर आर्थिक बोझ कम रहता है। खास बात यह है कि योजना में किसी भी प्रकार की गारंटी या जमानत की आवश्यकता नहीं होती। यदि लाभार्थी समय पर ऋण का भुगतान कर देता है, तो उसे दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जा सकता है।बताया कि जनपद को इस योजना के तहत 2900 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में जनपद को 2700 का लक्ष्य मिला था, जिसे बढ़ाकर 2800 किया गया था और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस बार लक्ष्य को और बढ़ाते हुए अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, लीड बैंक मैनेजर अरविन्द रंजन ने बताया कि सभी बैंकों को लक्ष्य की जानकारी दे दी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक आवेदन स्वीकार कर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।