यूपी बोर्ड परीक्षा में 713 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Feb 28, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 713 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल संस्कृत, कृषि अभियंत्रण, और संगीत विषयों में अधिकांश छात्र उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बताया। सचल दलों ने निरंतर निरीक्षण किया।

यूपी बोर्ड परीक्षा में 713 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हरदोई। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। विभिन्न विषयों में कुल 713 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया, जबकि मॉनिटरिंग सेल द्वारा भी गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय में 1247 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1180 ने परीक्षा दी, जबकि 67 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण विषय में 428 में से 386 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 42 अनुपस्थित रहे। कृषि पशुपालन विषय में 382 के सापेक्ष 375 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 7 ने परीक्षा नहीं दी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत विषय में 42 में से 40 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2 अनुपस्थित पाए गए।

इंटरमीडिएट चित्र आलेखन विषय में 6967 में से 6376 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 591 अनुपस्थित रहे। चित्रकला प्राविधिक विषय में 106 में से 97 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 9 ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहीं और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सचल दलों ने निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।