50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांति से हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में 405 और इंटरमीडिएट में 652 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कुल 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती और किसी भी नकल की सूचना नहीं मिली।

50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा

हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में हुई। सचल दलों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा में पंजीकृत 425 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 405 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के व्यवसायिक वर्ग की परीक्षा में 681 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 652 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 29 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सामान्य रहीं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद के निर्देशन में सचल दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सचल दलों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।