4246 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Mar 10, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - 4246 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा4246 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा4246 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा4246 परीक्षा

4246 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

हरदोई, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षा में कुल 4246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सचल दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाई स्कूल के चित्रकला विषय में 49,406 के सापेक्ष 45,455 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3,951 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इंटरमीडिएट के सामान्य आधारिक विषय में 634 के सापेक्ष 606 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि गणित में 426 के सापेक्ष 383 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि रसायन विषय में 382 के सापेक्ष 375 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली में व्यवसाय अध्ययन विषय में 321 के सापेक्ष 304 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान विषय में 3,322 के सापेक्ष 3,122 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया।डीआईओएस बालमुकुंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का सचल दलों के माध्यम से लगातार निरीक्षण किया गया और सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।