Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsUnveiling of Ganesh Shankar Vidyarthi s Statue in Hardoi A Tribute to Freedom Fighter
गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति का हुआ अनावरण

गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति का हुआ अनावरण

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने किया। गणेश शंकर विद्यार्थी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में सक्रियता दिखाई और ब्रिटिश हुकूमत द्वारा गिरफ्तार होने के बावजूद उन्होंने जेल में भी रणनीतियाँ बनाई।

Jan 23, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। जंगे आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी, साहित्यकार एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति का शुक्रवार को अनावरण जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कानपुर के मूल निवासी गणेश शंकर विद्यार्थी ने देश की आजादी को धार देने के लिए युवावस्था में ही जिले को कर्मभूमि बना लिया था। वह शहर के छोटा चौराहा के निकट आलोक मार्केट में रहने वाली अपनी बहन के यहां रहने लगे। वहीं से आजादी की लड़ाई के लिए कंपनी गार्डेन, गांधी मैदान, रेलवे स्टेशन आदि को अपनी रणनीति, गतिविधियों को प्रमुख स्थान बना लिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही वजह रही कि उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने गिरफ्तार कर 25 मई 1930 को जिला कारागार में निरुद्ध करा दिया। वह जेल में 9 मार्च 1931 तक रहे। जेल में निरुद्ध रहते हुए भी उन्होंने वहां पर कटहल के पेड़ के नीचे बैठक का स्थान तय कर लिया था। आजादी के दीवाने बंदियों के साथ रणनीति बनाया करते थे। जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह के अनुसार महान क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी की भव्य मूर्ति जेल में लगाई गई है। उस स्थान को जहां पर वे रहते थे पूरी तरह सुरक्षित किया गया था। उसी स्थान पर मूर्ति को स्थापित किया गया है। उसका शुक्रवार को अनावरण किया गया।