
पटेल जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा
संक्षेप: Hardoi News - फोटो 05 सरदार पटेल जयंती पर निकली एकता यात्रामल्लावां, संवाददाता। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दिव्य कृपाल पीजी कॉलेज गोसवा से एकता यात्रा निकाली गई। नेतृत्व सांसद अशोक...
फोटो 05 सरदार पटेल जयंती पर निकली एकता यात्रा मल्लावां, संवाददाता। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दिव्य कृपाल पीजी कॉलेज गोसवा से एकता यात्रा निकाली गई। नेतृत्व सांसद अशोक रावत और विधायक आशीष सिंह आशू ने किया। यात्रा गोसवा, नहर, तेंदुआ होते हुए मल्लावां पहुंची, जहां खादी आश्रम के पास इसका समापन हुआ। सोमवार को आयोजित इस यूनिटी यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा, वैभव सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ पैदल चलते हुए मल्लावां चौराहे तक पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए।

खादी आश्रम पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि ने कहा कि रियासतों के विलय और देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान ऐतिहासिक है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि सरदार पटेल का विचार और राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। सांसद अशोक रावत ने कहा कि देश आज मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, संदीप सिंह, अनिल राठौर, अभय शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनसेट यह रहे मौजूद जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, संदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह मुन्ना ब्लॉक प्रमुख बिलग्राम, रमेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख माधौगंज, अनिल राठौर चैयरमैन बिलग्राम, अभय शंकर शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता, मंगतराम अर्कवंशी जिला मंत्री, रामनन्दिनी वर्मा जिला मंत्री, शिवराज सिंह बाबा, जतिन पटेल जिला मंत्री, मण्डल अध्यक्ष गण नीरज सिंह चंदेल, शैलेन्द्र सिंह, अजीत कश्यप, नीरज गुप्ता, आनंद सैनी, रामदास वर्मा, सहित सभी प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, सम्मानित क्षेत्रवासी व छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




