
एकता और अखंडता का संदेश देते निकली पदयात्रा
Hardoi News - राष्ट्रीय एकता दिवस पर आंबेडकर पार्क से यूनिटी मार्च की शुरुआत पौधारोपण से हुई। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा। कई विकास कार्यों की जानकारी दी गई। उप जिलाधिकारी और अन्य नेताओं ने भी सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
शाहाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आंबेडकर पार्क से भव्य यूनिटी मार्च यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। इसके बाद राज्यमंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और तिराहों से होकर निकाली गई। यह ब्लॉक मुख्यालय परिसर में संपन्न हुई। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित सभा में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका के कारण उन्हें भारत का एकीकरणकर्ता कहा जाता है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर विकास के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आलमनगर मार्ग, पिहानी मार्ग, सांडी मार्ग, बेझा मार्ग, रेलवे ओवरब्रिज, मुंसिफ न्यायालय, कन्या डिग्री कॉलेज, बस अड्डा आदि कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं। आगमपुर पुलिया अब पुल का रूप लेने जा रही है, इसके लिए धन स्वीकृत हो चुका है। हमारा संकल्प सेवा है, और हम निरंतर जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। उप जिलाधिकारी अंकित त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधानसभा प्रभारी संदीप सिंह, आत्मानंद गिरी महाराज, गोविंद राम दीक्षित (एडवोकेट) समेत कई वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। संचालन प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने किया। नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, एजाज अहमद, डॉ. मुरारी लाल गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित, कुशी बाजपेई, श्यामू त्रिवेदी, लालाराम राजपूत उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




