ठिठुरते मिली लावारिस नवजात बच्ची, महिला ने अपनाया

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

फोटो 11 जरूरी सामान देते चेयरमैन प्रतिनिधि गोपामऊ, संवाददाता। मोहल्ला बजरिया में चक्की के पास नवजात लावारिस बच्ची ठिठुरते हुए पड़ी मिली। यह देख वहां...

default image

मोहल्ला बजरिया में चक्की के पास एक नवजात लावारिस बच्ची ठिठुरते हुए मिली। यह देख वहां भीड़ जुट गई। उसी में से एक महिला ने बच्ची को उठा लिया और उसकी देखभाल की। नगर के बंजारा में बजरिया वाली चक्की के प्रांगण में सुबह बकरी खोलने आए जाहिर कंडक्टर के पुत्र ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उसने देखा तो तुरंत घर वालों को सूचना दी। जहीर की पत्नी रोशन जहां ने बच्ची को उठाकर उसकी साफसफाई की। उसने लड़की को स्वयं लालन पालन का जिम्मा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लड़की की सुपुर्दगी रोशन जहां को दे दी है।

चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने बच्ची को कपड़े और जरूरी सामान दिए। सीएचसी अधीक्षक राजीव रंजन ने कहा है कि यदि नवजात बच्ची को कोई भी दिक्कत होती है तो तुरंत स्वास्थ केंद्र लेकर आएं, ताकि उसका सही इलाज हो सके। उन्होंने सभी टीके समयानुसार लगवाने के लिए भी कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi Newsठिठुरते मिली लावारिस नवजात बच्ची, महिला ने अपनाया