Hardoi News: 11 स्थानों पर मिली अनधिकृत प्लॉटिंग, कार्रवाई की तैयारी

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई में बिना ले-आउट स्वीकृत किए अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। 28 सितंबर को निरीक्षण में 11 मामले सामने आए, जिनमें कसरावां, अनग बेहटा एवं अन्य स्थान शामिल हैं। रिपोर्ट में प्लॉटिंग करने वालों का विवरण है और आरबीओ एक्ट 1958 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi News: 11 स्थानों पर मिली अनधिकृत प्लॉटिंग, कार्रवाई की तैयारी

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। विनियमित क्षेत्र हरदोई की सीमा में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए अनधिकृत रूप से की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र हरदोई के निर्देश पर 28 सितंबर को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनधिकृत प्लॉटिंग के 11 मामले सामने आए। निरीक्षण में कसरावां, अनग बेहटा, ग्राम कोरिया, महोलिया शिवपार, ग्राम आशा और मुरलीपुरवा समेत अन्य स्थानों पर अनधिकृत प्लॉटिंग मिली। रिपोर्ट में संबंधित प्लॉटिंगकर्ताओं और भू-स्वामियों का विवरण दर्ज किया गया है। मनमानी के मामलों में आरबीओ एक्ट 1958 की धारा-10 के तहत कार्रवाई की तैयारी की गई है।

कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने से अनधिकृत प्लॉटिंग करने वालों में खलबली मची है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: 11 स्थानों पर मिली अनधिकृत प्लॉटिंग, कार्रवाई की तैयारी