सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग जख्मी

Mar 02, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - शाहाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गनुआपुर गांव निवासी वृद्धा राधिका सोमवार को अपने परिजन के साथ बाइक से प्रसाद चढ़ाने भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के हड़हा ग

सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग जख्मी

शाहाबाद। गनुआपुर गांव निवासी वृद्धा राधिका सोमवार को अपने परिजन के साथ बाइक से प्रसाद चढ़ाने भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के हड़हा गांव स्थित काले देव मंदिर जा रही थीं। पाली मार्ग पर हाजीपुर गांव के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें शाहाबाद सीएचसी भिजवाया। दूसरे हादसे में मगियावां गांव निवासी मजदूर पुष्पेंद्र अवस्थी ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह शाहाबाद से बाइक से घर लौट रहा था। महुआ टोला के पास सड़क पार कर रहे एक शराबी को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक फिसलकर पलट गई, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

सीएचसी में उसका उपचार किया गया। वहीं सोमवार को आनंगपुर थाना पचदेवरा क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार भी घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद स्टाफ ने उसका इलाज किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।