ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईदो गुट भिड़े, फायरिंग का लगाया आरोप

दो गुट भिड़े, फायरिंग का लगाया आरोप

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद चुनावी खुन्नस में किसी बात को लेकर दो पक्षों में...

दो गुट भिड़े, फायरिंग का लगाया आरोप
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSun, 11 Apr 2021 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद

चुनावी खुन्नस में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान गाली-गलौज होने लगा। विरोध करने पर दबंग ने फायर कर दिया। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए पीड़ित पर ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुस्साए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले से जुड़े वीडियो दिखाए तो पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए। तब दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को पकड़ा।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलेहरा में शनिवार रात करीब 10 बजे बाबूराम अपनी चौपाल पर बैठे थे। उनका भतीजा सोनपाल भी था। आरोप है कि विरोधी उनकी चौपाल पर आए। प्रधान पद के प्रत्याशी उनके भतीजे को गोली से मारने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके ऊपर फायर कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

रविवार सुबह एक पक्ष के श्यामू की तहरीर पर सोनपाल, शिवप्रताप, अशोक सिंह के खिलाफ थाना पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाबूराम ने घटना के वीडियो के साथ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। तब लोगों ने एडिशनल एसपी पश्चिमी से मुलाकात कर घटना के वीडियो दिखाएं। जिस पर एडिशनल एसपी पश्चिमी ने थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी श्यामू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत मिश्र ने बताया कि आरोपी श्यामू सिंह को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें