Hardoi News: दो दिन में दो घरों में चोरी की जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार दो रात दो घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण व न

Hardoi News: दो दिन में दो घरों में चोरी की जांच में जुटी पुलिस

Hardoi News: मल्लावां। क्षेत्र में लगातार दो रात दो घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पार कर ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बीकापुर निवासी शिवशंकर ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि नौ सितंबर की रात वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर गेहूं-भूसा रखने वाले कमरे की जंगला खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से से एक हार, मंगलसूत्र, बड़ी नथुनी, सोने की झुमकी, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, बिछिया और एक चांदी का सिक्का चोरी कर ले गए।

इसके अलावा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बेचे गए सामान की रखी 10 हजार रुपये की नकदी भी चोरी होने की बात तहरीर में कही गई है।वहीं दूसरी घटना तेजीपुर गांव में हुई। गांव निवासी धर्मेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की रात उनके घर में चोरी हो गई। चोर घर से 25 हजार रुपये की नकदी के अलावा चेन, लॉकेट, अंगूठी, पायल, बिछिया और नाक की नथ चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेजीपुर की घटना की जांच उपनिरीक्षक प्रवीण चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: दो दिन में दो घरों में चोरी की जांच में जुटी पुलिस