संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई के नानकगंज झाला में किराए के मकान में रह रहे ट्रक चालक विनीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने सूचना मिलने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

हरदोई। नानकगंज झाला में किराए के मकान में रह रहे एक ट्रक चालक की रविवार को संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। पड़ोसी उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोसवा गांव निवासी 35 वर्षीय विनीत ट्रक चालक थे। बहनोई कमलेश ने बताया कि विनीत हरदोई में नानकगंज झाला में किराये के मकान में रहते थे और अपना ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी का पहले निधन हो चुका है। उनकी 11 वर्षीय बेटी गोला में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।