बिलग्राम चौराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में दुकान हुई नष्ट
Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News - बिलग्राम चौराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हुई, जिससे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ और पान गुमटियां तथा एक मेडिकल स्टोर का टीन शेड नष्ट हो गया। दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

बिलग्राम। बिलग्राम चौराहे पर सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ट्रक नियंत्रित होकर आसपास की बनी दुकानों में घुस गया। इसमें कई दुकानें तहस नहस हो गईं। हादसे में दो पान गुमटियां और एक मेडिकल स्टोर का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि पान गुमटियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। शिवांगी मेडिकल स्टोर का टिन शेड भी टूटकर गिर गया। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


