टीआरएस के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम
Hardoi News - ...ओलंपियाड के सहयेागी फोटो 11 नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ स्कूल टीचर व अन्य संडीला, संवाददाता। नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्स

संडीला, संवाददाता। नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद अशोक रावत ने शुभारंभ किया। छात्रों ने संडे क्लास, लोअर नर्सरी के छात्रों ने बस्ता उठाओ, केजी छात्रों ने बॉलीवुड के पुराने गाने तड़पाओगे पर मनमोहक नृत्य किया। सांसद ने कहा कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई के साथ संस्कार सीखते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह सीओ संडिला ने बच्चों को आत्म रक्षा के विषय में बताया।
डायरेक्टर डॉ.विभा सिंह द्वारा सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव में जंगल थीम पर बने हाथी, शेर, बाघ, मोरनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बीईओ बृजेश त्रिपाठी, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, रामशंकर शुक्ला, अतुल तिवारी, रमन जायसवाल, अमित सिंह, अब्दुल वली, राजेश अस्थाना सहित गणमान्य मौजूद रहे। ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने की आंखें नम वार्षिकोत्सव में कक्षा 8 के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार प्रस्तुति की। इसमें पहलगाम आतंकी हमले को दर्शाया गया था। इसके बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक भी दिखाई गई। कार्यक्रम की सजीव प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दी। मंच भारत मां के जयकारों से गूंज उठा। शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए आशीष गौड़ व रंजीत गुप्ता को विद्या विभूषण रति राम ज्ञानी जी को स्वर सम्राट अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके अलावा 51 महिलाओं को मदरहुड के सम्मान से नवाजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



