ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईगणतंत्र दिवस पर आज गगन में लहराएगा तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर आज गगन में लहराएगा तिरंगा

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद
 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
1/ 4हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद
 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
2/ 4हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद
 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
3/ 4हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद
 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
4/ 4हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का...
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईMon, 25 Jan 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा मंगलवार को पूरे देश के साथ जिले में भी धूमधाम से फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड को सजाया गया है। ग्राउंड में खूब रंगोलिया बनाई गई हैं। मुख्य अतिथ के स्वागत में शानदार परेड की तैयारी की गई हैं। वहीं इस कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों के बैठने की अच्छी व्यवस्था की गई है। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पूरे जिले में गांव से लेकर शहर तक में मंगलवार को तिरंगा शान से फहराया जाएगा।

26 जनवरी को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के लिए डीएम अविनाश कुमार को मुख्य अतिथि बनाया गया है। कार्यक्रम की पूरी रुप रेखा भी बना ली गई है। परेड फाल इन 9:10 बजे सुबह शुरु होगी। 9:25 बजे पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का परेड स्थल पर आगमन होगा। 9:30 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। एसके बाद ही ध्वजारोहण भी किया जाएगा। 9:35 बजे मुख्य अतिथि की ओर से उद्बोधन होगा। उसके बाद पुस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। 10:15 बजे स्कूल के बच्चो की ओर से सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित होगा। 11 बजे स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें