श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च निकाला
Feb 14, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News - हरदोई में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित किया गया। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र की धरोहर बताया। कार्यक्रम वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान और हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।

हरदोई। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शहीद उद्यान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान एवं हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। अध्यक्ष कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, ने सैनिकों के त्याग को स्मरण रखने की बात कही। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


