वृक्ष धरा के आभूषण, इनका संरक्षण जरूरी : बीडीओ

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

बम्टापुर के चिल्लौर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ काजल ने पौधे लगाकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया।

वृक्ष धरा के आभूषण, इनका संरक्षण जरूरी : बीडीओ

सांडी। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास खंड की ग्रामसभा बम्टापुर के चिल्लौर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ काजल ने स्वयं पौधे लगाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुधाकर आलोक राजपूत, शिक्षामित्र धीरेन्द्र, एपीओ सुरेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह और सचिव रविंद्र कुमार ने भी सहभागिता की।

सभी ने बच्चों को पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान बच्चों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का वादा किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।