मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, तीन वाहनों पर कार्रवाई
Hardoi News - हरदोई में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज किया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच में मानक से अधिक ध्वनि फैलाने वाले साइलेंसर पाए जाने पर तीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हरदोई। जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के निर्देशन में मंगलवार को प्रवर्तन टीम ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पीटीओ केएन पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के साइलेंसर की जांच की गई। जांच में मानक से अधिक ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर तीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पीटीओ केएन पांडे ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


