मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रांसफार्मर में आग, मचा हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। मरीज, तीमारदार और कर्मचारी घबराकर भागने लगे। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसने आग पर काबू पाया। बिजली आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रांसफार्मर में आग, मचा हड़कंप

हरदोई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज परिसर में बने फीडर के ट्रांसफार्मर में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठने लगीं। इससे वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने के कारण मेडिकल कॉलेज के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उपचार कार्य भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।