Hardoi News: युवती ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: सुरसा। क्षेत्र के बड़ौआ मजरा खुद्दी गांव में शनिवार देर रात एक युवती ने घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटन

Hardoi News: सुरसा। बड़ौआ मजरा खुद्दी गांव में शनिवार देर रात एक युवती ने घर के आंगन में खड़े पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतका की पहचान सोनिका के रूप में हुई है। पिता नन्हेलाल ने बताया कि शनिवार देर रात उनकी बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की भनक लगी तो घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


