पिहानी में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Apr 07, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News - हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के पण्डरवा किला गांव में आम के बाग में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक की पहचान अतुल के रूप में हुई है। घटना से ग्रामीणों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरदोई, संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र के पण्डरवा किला गांव में जहानीखेड़ा पिहानी रोड के पास आम के एक बाग में एक युवक का शव फंदे पर लटकता देखा गया। मृतक की पहचान पण्डरवा गांव निवासी अतुल के रूप में हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका था। लोग तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। युवक खेतीबाड़ी करता था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


