शादी से पहले युवक ने छोड़ दी दुनिया, बहन के घर गए भाई का पेड़ से लटका मिला शव

Apr 16, 2026 03:06 pm ISTDinesh Rathour हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में शादी से एक महीने पहले एक युवक ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। युवक बहन के घर गया था, वापसी में वह अपने घर के लिए निकला लेकिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

शादी से पहले युवक ने छोड़ दी दुनिया, बहन के घर गए भाई का पेड़ से लटका मिला शव

Hardoi News: यूपी के हरदोई में सनसनीखेज मामला सामन आया है। युवक का पेड़ से शव लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार युवक की शादी तय हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही उसका तिलक समारोह हुआ था। मई में शादी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही युवक ने दुनिया छोड़ दी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे लेकिन सब धरी की धरी रह गईं। फिलहाल पुलिस मामले जांच पड़ताल में लगी है।

पूरा मामला हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर का है। जानकारी के अनुसार पूराबहादुर निवासी 25 वर्षीय छोटू बुधवार को बेलहरी गांव स्थित अपनी बहन के घर गया था। वहां से दोपहर में वह निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह पिता और भाई फिर उसकी खोज में निकले। इस दौरान कायमपुर गांव के पास जंगल में पेड़ से छोटू का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में नौकरी करता था। हाल ही में उसका तिलक हुआ था और मई में शादी होनी थी। घर में चल रही खुशियां इस घटना से मातम में बदल गईं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।