मल्लावां में घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - मल्लावां, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में सोमवार को एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड

मल्लावां में घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में सोमवार को एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम बरहुआ निवासी पृथ्वीनाथ का पुत्र मृदुल घर में अकेला था। उसकी मां और बहन रिश्तेदारी में गई थीं, जबकि पिता लखनऊ में निजी नौकरी करते हैं। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते मृदुल ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि मृतक की दो बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मृदुल परिवार का इकलौता बेटा था और कोई काम नहीं करता था। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।