हरदोई में डिप्टी कमिश्नर के दिव्यांग भाई की चाकू से हमलाकर हत्या

Feb 14, 2026 01:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र के दिव्यांग छोटे भाई की शनिवार सुबह घर में घुसकर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरदोई में डिप्टी कमिश्नर के दिव्यांग भाई की चाकू से हमलाकर हत्या

मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र के दिव्यांग छोटे भाई की शनिवार सुबह घर में घुसकर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की वजह गैस एजेंसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश मानी जा रही है।

मुड़रामऊ निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार पैर से दिव्यांग थे। वह गांव में अपनी मां गोमती के साथ रहते थे। विजय के बड़े भाई रामेंद्र मथुरा में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर तैनात हैं। गोमती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चार-पांच दिनों से विजय का व्यवहार सही नहीं था। शनिवार सुबह वह अपने भतीजे हीरालाल को बुलाने गई थी। इसी बीच गांव के ही महावीर और समरपाल घर में घुस आए और विजय पर चाकू से हमला बोल दिया। उनके पेट पर कई वार किए गए। उसे आता देख हमलाकर भाग निकले। घायल विजय को पीएचसी पाली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह करीब 9:50 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ शाहाबाद आलोक नारायण राज और थानेदार मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में गैस एजेंसी का विवाद सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।