शराब छोड़ो तब आऊंगी, पति ने लगा ली फांसी

Jan 24, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में, छोटेलाल नामक युवक ने अपनी पत्नी को शराब छोड़ने की शर्त पर घर बुलाने का प्रयास किया। पत्नी के इनकार से आहत होकर, उसने गांव के बाहर पेड़ पर मफलर के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी गर्भवती है, और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

शराब छोड़ो तब आऊंगी, पति ने लगा ली फांसी

हरदोई। महिला को मायके से घर बुलाने के लिए पति ने फोन किया। इस पर पत्नी ने जवाब दिया कि पहले वह शराब छोड़ो। उसके बाद ससुराल आऊंगी। इसी बात से आहत होकर शुक्रवार रात को युवक ने गांव के बाहर पेड़ में मफलर के फंदे से लटक जान दे दी। नकैला पुरवा माजरा मेडुवां गांव निवासी 30 वर्षीय छोटेलाल मेहनत मजदूरी करता था। कुछ सालों से नशे का आदी भी हो गया था। इसी बात से नाराज होकर करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी अर्चना मायके पिहानी थाना क्षेत्र के चुन्नी पुरवा चली गई थी। पुलिस के मुताबिक छोटेलाल ने शुक्रवार की शाम को पत्नी अर्चना के पास फोन किया और घर बुलाने के लिए कहा।

इस पर अर्चना ने छोटेलाल से कहा कि जब वह शराब का नशा छोड़ेगा तब वह घर आएगी। इसी बात से आहत होकर छोटेलाल ने रात में ही गांव के बाहर जामुन के पेड़ में मफलर के फंदे से लटक कर जान दे दी। छोटे लाल की पत्नी अर्चना गर्भवती है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टि या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;