घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोलू सिंह उर्फ विवेक के रूप में हुई है। उसने गांव के बाहर आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगाई। घटना की जानकारी उसके चचेरे चाचा ने पुलिस को दी।

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 पर नागेश सिंह ने अपने भाई के मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला आत्महत्या का पाया। मृतक की पहचान गोलू सिंह उर्फ विवेक निवासी ग्राम उमरापुर थाना बघौली जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने बीती रात गांव के बाहर आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के चचेरे चाचा शिवप्रताप सिंह ने दी थी।

इस आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।