भूसे वाले कमरे में महिला ने लगाई फांसी, मौत
Apr 05, 2026 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News - सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खुद्दी मजरा फरीदापुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अन

सुरसा। थाना क्षेत्र के खुद्दी मजरा फरीदापुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी गीता देवी ने घर के अंदर भूसे वाले कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक घर में नजर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। पति रामेंद्र ने बताया कि खोजबीन करने पर गीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


