तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा बनी आग का गोला, युवक जिंदा जला

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरियावां (हरदोई) में एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय अमित कश्यप की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक कुत्ते को बचाने के दौरान पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में अमित के भाई सनी और पुत्र रचित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा बनी आग का गोला, युवक जिंदा जला

हरियावां (हरदोई)। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भूराटीकुर गांव के पास हरदोई-पिहानी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सामने कुत्ता को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। मृतक की पहचान अमित कश्यप (26) निवासी हरियावां के रूप में हुई है। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार भाई सनी 22 वर्ष और पुत्र रचित गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक गांव में गेहूं की गहाई कराकर सुबह करीब चार बजे हरदोई जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।