Hardoi News: बिलग्राम में खड़े ऑटो में भिड़ा सवारियों से भरा ऑटो, बच्ची की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: बिलग्राम में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऑटो ने सड़क के किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे तीन वर्षीय बच्ची अवंती की मौत हो गई। अन्य तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार चालक की तलाश शुरू की।

Hardoi News: बिलग्राम में खड़े ऑटो में भिड़ा सवारियों से भरा ऑटो, बच्ची की मौत

Hardoi News: बिलग्राम। कन्नौज बाईपास के निकट शुक्रवार दोपहर करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौसमपुर गांव से बिलग्राम की ओर आ रहे सवारियों से भरे ऑटो ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार तीन वर्षीय बच्ची अवंती पुत्री संजीव कुमार निवासी ग्राम मौसमपुर बिलग्राम की मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार खुशबू देवी, नेहा और माधुरी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना बिलग्राम पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक अपना ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: बिलग्राम में खड़े ऑटो में भिड़ा सवारियों से भरा ऑटो, बच्ची की मौत