पिकअप की टक्कर से शिक्षिका व शिक्षामित्र की मौत
हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार

हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका और शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थीं। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा है।
हादसे का विवरण
प्राथमिक विद्यालय झौंनीपुरवा में तैनात शिक्षिका रुचि सचान निवासी आजाद नगर, थाना कोतवाली शहर मंगलवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने पर स्कूटी से घर लौट रही थीं। उनके साथ विद्यालय की शिक्षामित्र रुचि पाल भी थीं। बताया गया है कि चिंतालपुरवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।टक्कर ल गते ही दोनों महिलाएं सड़क किनारे खाई में जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मौत और शोक
परिजन शिक्षिका रुचि सचान को इलाज के लिए कानपुर ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शिक्षामित्र रुचि पाल ने लखनऊ के हायर सेंटर में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल स्टाफ और परिचितों ने दोनों के निधन पर दुख जताया है। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


