Hardoi News: बीमार पत्नी के लिए तीमारदार बुलाने निकले पति की हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय पति की मौत हो गई। युवक अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के ल

Hardoi News: बीमार पत्नी के लिए तीमारदार बुलाने निकले पति की हादसे में मौत

Hardoi News: हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय पति की मौत हो गई। युवक अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए ससुराल से तीमारदार बुलाने जा रहा था। रास्ते में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्याऊघर के पास माइलस्टोन से टकरा गई। नंदबाग निवासी सत्येंद्र पुत्र नृसिंह निजी कंपनी में बाहर रहकर नौकरी करता था। वर्ष 2024 में उसकी शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के ईश्वरीपुरवा निवासी पप्पू यादव की बेटी मोनिका से हुई थी। दंपति का एक छोटा बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को सत्येंद्र घर लौटा था। शनिवार सुबह पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने तीमारदार की आवश्यकता बताई। इसके बाद सत्येंद्र बाइक से अपनी ससुराल ईश्वरीपुरवा के लिए रवाना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे खदरा रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे माइलस्टोन से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर और ससुराल में मातम छा गया। पत्नी मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।