
हरपालपुर सीएचसी की छत से गिरा युवक घायल
Hardoi News - हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक युवक अस्पताल की छत से गिर गया। युवक शराब के नशे में था और उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसी बीच, उसकी पत्नी ने एक नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई।
हरपालपुर। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रसव के लिए आई महिला का पति अस्पताल की छत से गिरकर घायल हो गया। युवक अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने आया था। दुर्घटना में घायल होने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं प्रसव के बाद जन्मे नवजात की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी 30 वर्षीय संजीव मंगलवार रात पत्नी बबली को प्रसव के लिए हरपालपुर सीएचसी लेकर आया था। डॉ. अजीत मणि ने बताया कि संजीव शराब के नशे में था और इसी दौरान अस्पताल की छत से नीचे गिर गया।

उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। संजीव की मां कमला ने बताया कि अंधेरा होने और नशे की हालत में उसका बेटा छत से नीचे गिर गया। इसके बाद बबली ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। स्टाफ नर्स के अनुसार, प्रसूता बबली के पूरे शरीर में सूजन थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आनंद पांडेय ने बताया कि अस्पताल परिसर में मरकरी लाइट लगी हुई है। युवक शराब के नशे में था और छत से गिरने से घायल हुआ है। नवजात की मौत की जानकारी उन्हें नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




