पांच बच्चे गंगा में डूबे, एक किशोरी की मौत, दूसरे की तलाश
हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र में कटरी क्षेत्र में पांच बच्चे गंगा नदी में डूबहरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र में कटरी क्षेत्र में पांच बच्चे गंगा नदी में

हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र में कटरी क्षेत्र में पांच बच्चे गंगा नदी में डूब गए। इनमें एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। तीन बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। गांव मयूरा मोड़ से कलश यात्रा लेकर लोग गंगा नदी किनारे गए थे। देर शाम बच्चे नोखे पुरवा घाट किनारे स्नान नहाने लगे। तभी पांच बच्चे गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। यह देखकर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में ग्रामीण बचाव के लिए कूद पड़े। तीन बच्चों स्नेहा, अंशी और सोनम को बाहर निकालने में सफलता मिल गई। वहीं रविशंकर की 14 वर्षीय बेटी संध्या को गम्भीर हालत में सीएचसी ले जाया गया।
यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमजी का पता देर शाम तक नहीं चल सका है।सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मजरा नोखेपुरवा में स्नान के दौरान शाम को दो बच्चों के ड़ूबने की सूचना मिली। वह बिलग्राम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया। इसमें 14 साल की बच्ची को खोजा गया, जिसको डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। दूसरे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ को भी बुलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


