नहर में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरदोई, संवाददाता। लोनार कोतवाली क्षेत्र के धिनौली गांव में रविवार शाम शारदा नहर में

हरदोई, संवाददाता। लोनार कोतवाली क्षेत्र के धिनौली गांव में रविवार शाम शारदा नहर में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।धिनौली निवासी श्याम बहादुर का पुत्र सिद्धार्थ रविवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के मुताबिक घर के पास से गुजर रही शारदा नहर के किनारे वह खेलते-खेलते पहुंच गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद परिजन मौके की ओर दौड़े।
उसे बचाने के लिए परिवार के लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और तलाश शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक चले खोज अभियान के बाद बच्चे के चचेरे भाई हर्षित और विजय ने उसे नहर से बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे बाइक से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


