बिहार के रोलर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

गंगा एक्सप्रेस-वे पर रोलर चालक की दुखद मौत, चालक को सीने में दर्द होने से भागदौड़ के बाद मृत घोषित किया गया। उसकी पहचान रंजय कुमार सिंह थी, और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिहार के रोलर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

बिलग्राम। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार्यरत एक रोलर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। रोलर चलाने के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठने से चालक की तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रंजय कुमार सिंह निवासी ग्राम धुंधूआ पोस्ट खदहा जिला औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई। वह गंगा एक्सप्रेस-वे के चेनज-317 पर रोलर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है पर वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।