Hardoi News: बेहंदर में जच्चा-बच्चा के बाद अब प्रसूता की हुई मौत
Hardoi News: बेहंदर में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला के मरने का मामला सामने आया है। महिला को सीएचसी बेहंदर में भर्ती कराया गया, लेकिन महिला डॉक्टर की गैरमौजूदगी में उसका प्रसव हुआ। स्थिति बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन निजी अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

Hardoi News: बेहंदर। जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसव पीड़ा से छटपटा रही गर्भवती को सीएचसी बेहंदर पहुंचाया गया, जहां महिला डॉक्टर की गैर मौजूदगी में उसके प्रसव हुआ पर ब्लीडिंग होने से हालत बिगड़ी। अधीक्षक डॉ. डीपी भारती ने उसे रेफर कर दिया पर देर होती देखकर प्रसूता के घर वाले उसे सण्डीला के एक निजी हास्पिटल ले गए। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। कासिमपुर थाने के बेहगावां मजरा तलौली निवासी मनसुख की करीब एक साल पहले 22 वर्षीय केशकली के साथ शादी हुई थी।
शुक्रवार को केशकली के प्रसव पीड़ा होने पर घर वाले उसे सीएचसी बेहंदर ले गए। महिला डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में केशकली के प्रसव हुआ पर कोई महिला डाक्टर नहीं पहुंची। नतीजतन महिला के ब्लीडिंग होने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देखकर अधीक्षक डॉ.डीपी भारती ने महिला को रेफर कर दिया। परिजन उसे संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


